दिल्ली: अक्षरधाम के निकट पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़

0

सफेद रंग की कार में सवार करीब चार बदमाशों ने पुलिस टीम पर की अंधाधुंध गोलियां चलाई।



नई दिल्ली, 22 सितम्बर (हि.स.)। दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास रविवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
सफेद रंग की कार में सवार करीब चार बदमाशों ने पुलिस टीम पर की अंधाधुंध गोलियां चलाई। जवाब में पुलिस टीम ने भी बदमाशों की कार पर गोली चलाई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर गीता कालोनी तरफ फरार हो गये। फिलहाल मंडावली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चार बदमाश अक्षरधाम मंदिर के पास आने वाले है। मंडावली थाना पुलिस ने उक्त इलाके में ट्रैप लगा दिया। कुछ देर बाद सफेद रंग की कार आई, जिसे पुलिस ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने खुद को फंसता देख पुलिस टीम पर गोली चला दी।
जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम ने भी दो राउंड बदमाशों की कार पर गोली चलाई। गोलीबारी के बीच बदमाश तेजी से गांधी नगर की तरफ भाग निकले। पुलिस टीम ने भी आरोपितों का पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गये।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *