नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर बता छात्र की हत्या की

0

नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में नाबालिग स्कूली छात्र को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान रमेश कुंजाम के रूप में हुई है।



जगदलपुर, 22 सितम्बर  (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने निर्दोष और मासूमों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में नाबालिग स्कूली छात्र को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान रमेश कुंजाम के रूप में हुई है।
नक्सली बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तीम्मापुर गांव से 16 सितम्बर को 10वीं में पढ़ने वाले रमेश कुंजाम को अगवा कर उठा ले गए थे। इसके बाद शाम को नक्सली गांव में आ धमके। गांव में जनअदालत लगाई और सबके सामने रमेश कुंजाम को पुलिस का मुखबिर ठहराते हुए उसका गला धारदार हथियार से रेत दिया। इसके बाद उसके शव को गांव में फेंककर चले गए। नक्सलियों के भय के कारण परिजन एवं ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
इस बारे में बीजापुर के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल का कहना है कि छात्र की हत्या की सूचना मिली है। पुलिस को सच्चाई जानने के लिए तीम्मापुर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *