विवादित ढांचा विध्वंस मामले में कल्याण सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

0

कल्याण सिंह जब राजस्थान के राज्यपाल थे तो उनको संवैधानिक पद पर होने के कारण इस मामले में छूट मिली हुई थी।



नई दिल्ली, 22 सितम्बर (हि.स.) । अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले की सुनवाई कर रही लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने सिंह को 27 सितम्बर को पेश होने का आदेश दिया है।
उन पर आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। कल्याण सिंह जब राजस्थान के राज्यपाल थे तो उनको संवैधानिक पद पर होने के कारण इस मामले में छूट मिली हुई थी। इससे पहले भी कोर्ट ने सीबीआई से कल्याण सिंह को राजस्थान के राज्यपाल पद से हटने के बाद आरोपित के तौर पर पेश करने के लिए कहा था।
संविधान के अनुच्छेद-361 के अनुसार कोई भी अदालत किसी भी मामले में राष्ट्रपति और राज्यपाल को समन जारी नहीं कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *