विश्व कुश्ती के सेमीफाइनल में पहुंचे दीपक पुनिया, ओलम्पिक के लिए किया क्वालीफाई

0

पुनिया ने 86 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया के कार्लोस मेंडेज को 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।



नूर सुल्तान, 21 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय पहलवान दीपक पुनिया शनिवार को विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं। इसी के साथ पुनिया ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।
पुनिया ने 86 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया के कार्लोस मेंडेज को 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुनिया और मेंडेज के बीच मुकाबल बहुत कड़ा रहा और भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी मिनट में टेकडाउन के जरिए अंक हासिल करते हुए जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में पुनिया का सामना स्विट्जरलैंड के स्टेफन रिचमूथ से होगा।
बता दें कि पुनिया टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले चौथे भारतीय पहलवान बन गए हैं। इससे पहले, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और रवि दहिया अपने-अपने भारवर्ग में ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *