पटौदी में भटक गये सैफ अली खान

0

पटौदी में भटक गये सैफ अली खान-एक छात्र से पूछकर पहुंचे अपने घर इब्राहिम पैलेस



गुरुग्राम, 20 सितम्बर (हि.स.)। फिल्मी पर्दे पर देश-विदेश में शूटिंग के दौरान कहीं तक भी पहुंच जाने वाले फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पटौदी में अपने ही घर का रास्ता भूल गये। इस दौरान रास्ते में एक छात्र मिला। उससे सैफ ने रास्ता पूछा और घर पहुंचे।
यहां पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस (पटौदी महल) में करीना कपूर का शनिवार 21 सितम्बर को 39वां जन्मदिन मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। बुधवार को सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर के साथ पटौदी पहुंचे। यहां पहुंचकर वे अपने घर का रास्ता भटक गए। कुछ देर इधर-उधर भटकने के बाद एक छात्र रास्ते में उन्हें मिला। गाड़ी रूकवाकर सैफ अली खान ने उस छात्र से रास्ता पूछा। छात्र ने उन्हें उनके महल तक ले जाकर छोड़ा। वहां मौजूद लोगों के साथ सैफ अली खान पर तस्वीरें खिंचवाई। फिर पटौदी महल में करीना कपूर के जन्मदिन की तैयारियों को उन्होंने देखा।
करीना कपूर खान इससे पूर्व भी यहां पर ही अपना जन्मदिन मना चुकी हैं। इस दौरान करीना के परिवारजनों के अलावा उनके और भी बहुत सारे फ्रेंड्स, फिल्मी हस्तियां यहां पहुंच सकती हैं। क्योंकि सैफ अली खान अपने परिवार के कार्यक्रम यहीं पर भव्य तरीके से करते हैं। बेटे तैमूर का भी जन्मदिन उन्होंने इसी पटौदी पैलेस में धूमधाम से मनाया था। इस बार करीना कपूर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *