टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली

0

कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने इस मामले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।



नई दिल्ली, 19 सितम्बर (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में नाबाद 72 रनों की पारी खेल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने इस मामले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने 97 टी-20 मैचों में 2,434 रन बनाए हैं, जबकि कोहली के 71 टी-20 मैचों में 2441 रन हो गए हैं।

इसके अलावा कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके शानदार 72 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उनके टी-20 कैरियर में 11वीं बार उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शाहिद अफरीदी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस सूची में पहले नंबर पर अफ़ग़ानिस्तान के मोहम्मद नबी हैं, जिन्हें 12 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया है।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी कोहली के सम्मान में ट्वीट किया। आईसीसी ने ट्वीट किया, “टेस्ट: 53.14 एकदिवसीय: 60.31 टी 20: 50.85, विराट कोहली का एक बार फिर क्रिकेट के तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में 50 से अधिक का औसत।”

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *