ध्रुशांत सोनी की जगह सौरभ दुबे भारतीय अंडर-23 क्रिकेट टीम में शामिल

0

बांग्लादेश के खिलाफ पांच मैचों की एकदिनी श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार 19 सितम्बर को खेला जाएगा।



नई दिल्ली, 19 सितम्बर (हि.स.)। बांग्लादेश के खिलाफ पांच मैचों की एकदिनी श्रृंखला के लिए ध्रुशांत सोनी की जगह सौरभ दुबे को भारतीय अंडर-23 क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि सोनी जिन्हें मूल रूप से टीम में नामित किया गया था, को बिमार होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज और विदर्भ के दाएं हाथ के बल्लेबाज सौरभ दुबे टीम में अब उनकी जगह लेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ पांच मैचों की एकदिनी श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार 19 सितम्बर को खेला जाएगा। श्रृंखला के सभी मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रृंखला का समापन 27 सितम्बर को होगा।

भारतीय अंडर-23 टीम इस प्रकार है: – प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, माधव कौशिक, बीआर शरथ (विकेट कीपर), समर्थ व्यास, आर्यन जुयाल (विकेट कीपर), ऋत्विक रॉय चौधरी, कुमार सूरज, अतित सेठ, शुभांग हेगड़े, रितिक शोकेन, सौरभ दुबे, अर्शदीप सिंह, अनंत साहा, हरप्रीत बरार।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *