झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार ‘आप’ में शामिल

0

डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था।



नई दिल्ली, 19 सितम्बर (हि.स.)। झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार गुरुवार को दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी(आप) में शामिल हो गए। इसे कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनावों के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आने के बाद उन्हें आंतरिक गुटबाजी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने बाद में प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक मजबूत प्रशासनिक समझ रखने वाले डॉ अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वह उनका पार्टी में स्वागत करते हैं।
अजय कुमार ने वर्तमान राजनीति में आम आदमी पार्टी को एकमात्र सही विकल्प बताते हुए कहा कि हम जैसे आम आदमियों को ईमानदार राजनीति करने के लिए आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *