यूरोपीय संसद ने की पाक की निंदा, भारत का समर्थन करने की दी सलाह

0

यूरोपीय संसद ने 11 साल में पहली बार कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन करते हुए कहा है कि कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं पर हमें ध्यान देना चाहिए।



स्ट्रासबर्ग(फ्रांस), 18 सितम्बर (हि.स.)। यूरोपीय संसद ने आंतकवादियों को संरक्षण देने के लिए पाकिस्तान की निंदा की है और भारत का समर्थन करने की सलाह दी है। उसका मानना है कि पाकिस्तान से संरक्षण प्राप्त आतंकवादी पड़ोसी देश भारत में घुसपैठ कर आंतकी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान इसे अतंरराष्ट्रीय मंचों पर उठा रहा है लेकिन उसे हर बार नाकामी मिलती है।
यूरोपीय संसद ने 11 साल में पहली बार कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन करते हुए कहा है कि कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं पर हमें ध्यान देना चाहिए।
इस दौरान पोलैंड के नेता और सांसद रिजार्ड जार्नेकी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे महान लोकतंत्र है। हमें भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में होने वाली आतंकी घटनाओं पर गौर करने की जरूरत है। उन्होंने साफ कहा कि ये आतंकी चांद से नहीं आते हैं। वे पड़ोसी देश (पाकिस्तान) से ही आ रहे हैं। ऐसे में हमें भारत को समर्थन देना चाहिए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *