नीतीश विरोधी भाजपा नेताओं से तेजस्वी ने मिला लिया है हाथ: महेश्वर यादव

0

विधायक महेश्वर यादव ने कहा कि राजद के अधिकांश विधायक मुख्यमंत्री व जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में खड़े है। उन्होंने दावा किया कि राजद के दो तिहाई विधायक हमारे साथ है।



पटना,16 सितम्बर (हि.स.)। राजद के विधायक महेश्वर यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश विरोधी भाजपा नेताओं ने तेजस्वी यादव से हाथ मिला लिया है। सोमवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने तेजस्वी यादव पर बीजेपी से हाथ मिलाने का आरोप लगाया है।
विधायक महेश्वर यादव ने कहा कि राजद के अधिकांश विधायक मुख्यमंत्री व जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में खड़े है। उन्होंने दावा किया कि राजद के दो तिहाई विधायक हमारे साथ है। अगर आगे कुछ होता है तो हम वैसे तमाम नेताओं को टिकट दिलायेंगे। उन्होंने मध्यवधि चुनाव कराने तक की बात कही है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए वह विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *