सीरिया बम धमाके में 11 लोगों की मौत, 23 घायल

0

एनाडोलू न्यूज एजेंसी ने इससे पहले सूत्र के हवाले से बताया था कि इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई है।



दमासकस, 16 सितम्बर (हि.स.)। सीरिया के उत्तरी प्रांत एलेप्पो के गांव अल राई में रविवार को हुए कार बम धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। विस्फोटकों से लदी गाड़ी को एक अस्पताल के पास पार्क किया गया था। एनाडोलू न्यूज एजेंसी ने इससे पहले सूत्र के हवाले से बताया था कि इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई है।

उल्लेखनीय है कि यह गांव सीरिया तुर्की सीमा के पास है। इस पर प्रो-टर्किश समूहों का नियंत्रण है। किसी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जून के बाद यहां हुआ यह दूसरा इस तरह का भयानक विस्फोट है। इससे पहले जून में हुए एक अन्य कार बम धमाके में बाजार और अज़ाज़ में मस्जिद के पास 19 लोग मारे गए थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *