आंध्र प्रदेश : 65 लोगों को ले जा रही नाव गोदावरी में डूबी, 15 लापता

0

जानकारी के मुताबिक नाव पर 65 से अधिक यात्री सवार थे। बचाव व राहत कार्य में जुटे दल ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है लेकिन 15 लोग अब भी लापता हैं।



राजमुदंरी (आंध्र प्रदेश), 15 सितम्बर (हि.स.)। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में पोलावरम के पास गोदावरी नदी में रविवार दोपहर यात्रियों से भरी एक नाव डूब गई।

जानकारी के मुताबिक नाव पर 65 से अधिक यात्री सवार थे। बचाव व राहत कार्य में जुटे दल ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है लेकिन 15 लोग अब भी लापता हैं।
यह नाव गंडीपोचम्मा से पापीकोंडा जा रही थी। यह दुर्घटना देवीपटनम मंडल के कुच्चुलुरूमंदम गांव के पास हुई है। बताया जाता है कि नाव पर सवार अधिकतर यात्री लाइफ जैकेट पहने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *