अब मुख्यमंत्री नीतीश को बेकार बताने वाला पोस्ट वायरल

0

इस वायरल पोस्ट में कहा गया है कि ‘करना पड़ेगा अब विचार क्योंकि बेकार हैंं नीतीश कुमार, इसलिए बिहार की जनता करे पुकार गिरिराज सिंह अबकी बार।’



बेगूसराय,15 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र की राजनीति करने की सीख देने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय पासवान के गिरिराज सिंह से मिलने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और तेजी से वायरल हो रहा है।
बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में किया गया यह पोस्ट सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर युवा जोश-खरोश के साथ इसे शेयर कर रहे हैं। इस वायरल पोस्ट में कहा गया है कि ‘करना पड़ेगा अब विचार क्योंकि बेकार हैंं नीतीश कुमार, इसलिए बिहार की जनता करे पुकार गिरिराज सिंह अबकी बार।’
इधर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के संबंध में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमाार वीरेश ने कहा कि गिरिराज सिंह हिन्दू के रक्षक और राष्ट्रवाद के पुरोधा हैं। अभी वर्तमान समय में बिहार के युवाओं की पुकार है कि हृदय हिन्दू सम्राट गिरिराज सिंह बिहार के मुख्यमंत्री बनें, यह समय की भी मांग है।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जब गिरिराज सिंह पहली बार बेगूसराय पहुंचे थे तो बेगूसराय की सीमा में प्रवेश करते ही सिमरिया में लोगों ने नारा दिया था, बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो गिरिराज सिंह जैसा हो। उसके बाद भाजपा और जदयू के बीच हो रही बयानबाजी के बीच भी यहां के कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से गिरिराज सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का नारा दे रहे हैं। हालांकि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी राज्य के अगले विधानसभा चुनाव के लिये नीतीश कुमार को ही एनडीए का कप्तान बने रहने की बात कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *