बिहार से दिल्ली जा रही बॉल्वो बस पलटने से दो की मौत, 25 घायल

0

इस हादसे में दो बस यात्रियों की अस्पताल में मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।



बाराबंकी, 15 सितम्बर (हि.स.)। तहसील राम सनेही घाट में लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर रविवार को सुबह एक बॉल्वो बस पलट गई। इस हादसे में दो बस यात्रियों की अस्पताल में मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।
बिहार से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही बॉल्वो बस बाराबंकी के रामसनेही घाट थाना इलाके के बेसनपुरवा के पास पलट गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सभी यात्री सो रहे थे। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रामसनेही घाट पहुंचाया, जहां से गंभीर मरीजों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया है।
कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान बिहार के रहने वाले दो यात्रियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से बस चालक और कंडक्टर फरार हैं। बस चालक नशे में बताया जा रहा है। फिलहाल यात्रियों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। घायलों के परिवार को घटना के बारे में जानकारी दे दी गयी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *