नोएडा में कचरे से सड़क बनाने का कार्य शुरू किया गया

0

इसकी शुरुआत शुक्रवार को सेक्टर-14ए से फ़िल्म सिटी बीच एक्सप्रेस-वे पर कुछ भाग में सड़क बनाने में की गई।



नोएडा, 13 सितम्बर (हि.स)। नोएडा प्राधिकरण ने कचरे के निस्तारण के लिए एक अनोखी पहल की है। नोएडा में बनने वाली सड़कों में अब प्लास्टिक कचरा का उपयोग किया जाएगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार को सेक्टर-14ए से फ़िल्म सिटी बीच एक्सप्रेस-वे पर कुछ भाग में सड़क बनाने में की गई।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि नोएडा को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए उत्सर्जित हो रहे कूड़े का पर्यावरण के अनुकूल निस्तारण करना जरूरी है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण लगातार कोशिश कर रहा है। ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि कचरे से सड़क बनाने का विचार कचरा निस्तारण के लिए सबसे बढ़िया उपाय है। इस बाबत शुक्रवार को प्रयोग के रूप में कचरे का प्रयोग सेक्टर-14ए से फ़िल्म सिटी के मध्य सड़क बनाने में किया गया। नोएडा में आगे जो भी सड़के बनेंगी, सब में कचरे का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे नोएडा को प्लास्टिक वेस्ट से निजात मिलेगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *