अब राशन की दुकानों से 23.90 रुपये प्रति किलो मिलेगी प्‍याज

0

केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक दिल्‍ली-एनसीआर में प्याज का भाव दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 39-40 रुपये प्रति किलो है।



नई दिल्‍ली, 12 सितम्बर (हि.स.)। केंद्र सरकार के निर्देश पर दिल्‍ली सरकार अब राशन की दुकानों से सस्‍ते दाम पर प्‍याज बेचेगी। दरअसल राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्‍ली–एनसीआर) में प्‍याज की कीमतों में इजाफे को देखते हुए केंद्र ने दिल्ली सरकार से बफर स्टॉक से प्याज लेकर नागरिक आपूर्ति विभाग और राशन की दुकानों के माध्‍यम से 23.90 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेचने को कहा है।

केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक दिल्‍ली-एनसीआर में प्याज का भाव दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 39-40 रुपये प्रति किलो है। लेकिन शहर में कुछ खुदरा विक्रेता गुणवत्ता और स्थान विशेष के आधार पर इसे 50 रुपये प्रति किलो के भाव बेच रहे हैं। सरकार के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड), भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) और मदर डेयरी बफर स्टॉक से प्याज लेकर उसे सफल दुकानों के जरिए 23.90 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेच रही है।
गुरुवार को उपभोक्‍ता मामलों के मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार से केंद्रीय बफर स्टॉक से प्याज नागरिक आपूर्ति विभाग और राशन की दुकानों के जरिए बेचने का आग्रह किया है। अधिकारी ने बताया कि राज्य द्वारा अधिकतम 23.90 रुपये प्रति किलो के भाव पर प्याज ग्राहकों को बेचा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्‍याज केंद्र के बफर स्‍टॉक से 15 से 16 रुपये प्रति किलोग्राम पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में रोजाना 350 टन प्याज की जरूरत है, जबकि एनसीआर में रोजाना 650 टन प्याज की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *