लखनऊ में खेली जाएगी भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-23 एकदिनी श्रृंखला

0

श्रृंखला का पहला मैच 19 सितम्बर को, दूसरा मैच 21 सितम्बर, तीसरा मैच 23 सितम्बर, चौथा मैच 25 सितम्बर और पांचवां मैच 27 सितम्बर को खेला जाएगा।



नई दिल्ली, 11 सितम्बर (हि.स.)। भारत और बांग्लादेश की अंडर -23 टीमों के बीच खेले जाने वाली पांच मैचों की एकदिनी श्रृंखला अब रायपुर के बजाय लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेलाी जाएगाी। रायपुर में हो रही लगातार बारिश के कारण इस श्रृंखला को लखनऊ स्थानांतरित कराया गया है।

श्रृंखला का पहला मैच 19 सितम्बर को, दूसरा मैच 21 सितम्बर, तीसरा मैच 23 सितम्बर, चौथा मैच 25 सितम्बर और पांचवां मैच 27 सितम्बर को खेला जाएगा।

श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर –23 टीम इस प्रकार है: प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, माधव कौशिक, बीआर शरथ (विकेट-कीपर), समर्थ व्यास, आर्यन जुयाल (विकेट-कीपर), ऋत्विक रॉय चौधरी, कुमार सूरज, आतिथ सेठ, शुभांग खड़गड़े। ऋतिक शोकन, ध्रूषांत सोनी, अर्शदीप सिंह, कार्तिक त्यागी, हरप्रीत बराड़।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *