‘दबंग 3’ का मोशन पोस्टर आउट, 100 दिन बाद आ रहे हैं चुलबुल रॉबिनहुड पाण्डेय !

0

यह फिल्म 100 दिन बाद चार भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘दबंग 3’ के मोशन पोस्टर को शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया- ‘चुलबुल पाण्डेय आ रहे हैं।



सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 100 दिन बाद चार भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘दबंग 3’ के मोशन पोस्टर को शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया- ‘चुलबुल पाण्डेय आ रहे हैं। फिल्म ‘दबंग 3’ हिन्दी, कनाडा, तमिल और तेलुगु भाषा में 20 दिसंबर को रिलीज होगी। सलमान खान ने ‘वांटेड’ के बाद निर्देशक प्रभु देवा के साथ टीम बनाई है।
वहीं, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने फिल्म ‘दबंग 3’ का मोशन पोस्टर शेयर कर चार ट्वीट किए। सलमान ने लिखा-‘आ रहे हैं चुलबुल रॉबिनहुड पाण्डेय! ठीक 100 दिन बाद, स्वागत तो करो हमारा ! #100DaystoDabangg3 सलमान ने अन्य भाषाओं में भी मोशन पोस्टर शेयर कर लिखा-‘चुलबुल पाण्डेय के साथ लीजिए मजा दबंग 3 का अब तमिल में। दबंग 3 अब होगी और भी टेरेफिक, तेलुगु में। स्वागत तो करो हमारा! दबंग 3 की दीवानगी छायेगी अब कन्नड़ में भी। स्वागत तो करो हमारा! इसके साथ सलमान ने  हैशटैग दिया 100 डेज टू दबंग 3।
फिल्म ‘दबंग 3’ को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। दबंग सीरीज की यह तीसरी फिल्म होगी। पहले दोनों फिल्में सुपरहिट रही हैं। फिल्म चार भाषाओं हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म ‘दबंग 3’ में चुलबुल पांडे के अतीत की कहानी बताएगी जाएगी। फिल्म ‘दबंग 3’ में साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप विलेन की भूमिका में होंगे, वहीं सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की पत्नी रज्जो का रोल अदा करेंगी। ‘दबंग 3’ को अरबाज खान और सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *