बर्खास्त आयकर अफसर एसके श्रीवास्तव की गिरफ्तारी पर रोक के खिलाफ सीबीआई पहुंची सुप्रीम कोर्ट

0

सीबीआई ने पिछले जुलाई में उनके घर छापे के दौरान करीब 2.5 करोड़ कीमत के गहने ,16 लाख कैश और 10 लाख कीमत की घड़ियां बरामद की थीं।



नई दिल्ली, 11 सितम्बर (हि.स.)। सीबीआई ने बर्खास्त इनकम टैक्स अफसर एसके श्रीवास्तव की गिरफ्तारी पर उड़ीसा हाईकोर्ट से लगी रोक के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की है।
सीबीआई ने आज जस्टिस रमना की अध्यक्षता वाली बेंच से जल्द सुनवाई की मांग की। तब कोर्ट ने कहा कि हम इस पर विचार करेंगे।
सीबीआई ने सुप्रीम में याचिका दायर कर उड़ीसा हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। सीबीआई ने पिछले जुलाई में उनके घर छापे के दौरान करीब 2.5 करोड़ कीमत के गहने ,16 लाख कैश और 10 लाख कीमत की घड़ियां बरामद की थीं। इसके बाद एसके श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *