जम्मू कश्मीर : सोपोर में लश्कर का टॉप रैंक आतंकी आसिफ ढेर

0

पुलिस सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकी की पहचान आसिफ के रूप में  हुई है, जो लश्कर में टॉप रैंक का आतंकी था।



श्रीनगर, 11 सितम्बर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सोपोर में  बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के बड़े आतंकी को मार गिराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकी की पहचान आसिफ के रूप में  हुई है, जो लश्कर में टॉप रैंक का आतंकी था।

 

जानकारी के अनुसार सेना, पुलिस और एसओजी ने आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। बाद में जिसकी पहचान लश्कर आतंकी आसिफ के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि आतंकी आसिफ सोपोर में कई नापाक गतिविधियों में शामिल रहा है।

 

क्षेत्र में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था और किसी अन्य आतंकी के पकड़े या मारे जाने की सूचना नहीं थी।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *