संदीप वांगा की दूसरी हिंदी फिल्म में नजर आ सकते हैं रणबीर कपूर

0

जब से शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है तभी से निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की बॉलीवुड में मांग बढ़ गई है।



संदीप वांगा एक ऐसा नाम है, जो तीन साल पहले तक फिल्म इंडस्ट्री से बहुत परिचित नहीं था। इनकी पहली निर्देशित फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ है, जो तेलुगु में रिलीज हुई थी और यह सुपरहिट रही थी। इसी फिल्म  को ‘कबीर सिंह’ नाम से बॉलीवुड में भी इन्होंने ही निर्देशित किया। ‘कबीर सिंह’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के बाद वांगा ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। कड़ी आलोचना के बावजूद उनकी फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने अच्छा प्रदर्शन किया। ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब जल्द ही अपनी दूसरी हिंदी फिल्म की तैयारी में हैं। संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर नजर आएंगे। फिल्म क्राइम-थ्रिलर होगी।
जब से शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है तभी से निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की बॉलीवुड में मांग बढ़ गई है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। उन्होंने पहली तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का निर्देशन था। यह फिल्म वर्ष 2017 में रिलीज हुई थी। संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक ‘कबीर सिंह’ का भी निर्देशन किया है, जो जून 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे। संदीप वांगा ने अब तक सिर्फ दो फिल्म डायरेक्ट की है और दोनों ही सुपरहिट रही है।
संदीप फिर से टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। निर्माता भूषण कुमार और संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में एक बैठक की है। संदीप वांगा ने निर्माता भूषण कुमार को अपनी अगली फिल्म के लिए विचार दिया। दोनों को अपने नए प्रोजेक्ट के लिए अभिनेता रणबीर कपूर पसंद आ रहे हैं। रणबीर इन दिनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘शमशेरा’ में व्यस्त हैं। फिल्ममेकर करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर और आलिया की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर के साथ वाणी का अहम रोल होगा। दोनों ही फिल्में यशराज बैनर की हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *