उर्मिला मातोंडकर का कांग्रेस से इस्तीफा, गुटबाजी का लगाया आरोप

0

उर्मिला ने कहा कि वह पार्टी में चल रही अंदरूनी गुटबाजी के माहौल में काम नहीं कर सकती हैं, इसीलिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।



मुंबई, 10 सितम्बर (हि.स.)। कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उर्मिला ने कहा कि वह पार्टी में चल रही अंदरूनी गुटबाजी के माहौल में काम नहीं कर सकती हैं, इसीलिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह आम जनता की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगी।
उर्मिला मातोंडकर ने यहां एक जारी बयान में कहा, ”मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पहली बार मैंने इस्तीफे के बारे में तब सोचा था जब मेरे कई प्रयासों के बाद बीते 16 मई को दिए गए पत्रों पर तात्कालीन मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मेरी शिकायतों का निराकरण करने के लिए, विशेषाधिकार प्राप्त और गोपनीय संचार वाले उक्त पत्र को आसानी से मीडिया में लीक कर दिया गया, जो मेरे अनुसार एक बड़ा विश्वासघात का कार्य था।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान 27 मार्च को उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। पार्टी के टिकट पर उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के गोपाल शेट्टी से चुनाव हार गई थीं। उस वक्त भी उर्मिला ने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को अपनी पराजय का कारण बताया था। चुनाव के कुछ दिन बाद उर्मिला ने अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को सौंपा था, लेकिन उनके इस्तीफे पर विचार नहीं किया गया। इसके आज फिर से उर्मिला ने अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को भेजा दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *