विवेका पहलवान के गुर्गे विक्की और चंदन गिरफ्तार

0

कुछ दिन पूर्व एके- 47 के साथ दोनों गुर्गों का वीडियो हुआ था वायरल-एएसपी लिपि सिंह ने मोकामा रेलवे स्टेशन के पास किया गिरफ्तार



बाढ़,10 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने वायरल वीडियो में एके- 47 राइफल लहराने वाले विवेका पहलवान के करीबी विक्की और चंदन को मोकामा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उम्मीद है कि इन दोनों की गिरफ्तारी से कई राज खुल सकते हैं।
कुछ ही दिन पूर्व में इन दोनों युवकों का एके-47 राइफल के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद विक्की, चंदन व कर्मवीर सिंह के विरुद्ध बाढ़ थाना में बीते 30 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से इनकी तलाश कर रही थी।एसएसपी गरिमा मल्लिक के निर्देश पर इन अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिये टीम गठित किया गया। सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों वांटेड मोकामा स्टेशन के बाहर गोलंबर के निकट चाय पी रहे हैं। सूचना मिलते ही एएसपी लिपि सिंह, मोकामा थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह एवं हाथीदह थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह और भारी संख्या में सशस्त्र बल वहां पहुंच गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार विक्की और चंदन से पूछताछ कर रही हैं। एएसपी लिपि सिंह ने दोनों की गिरफ्तारी की सूचना तत्काल एसएसपी गरिमा मल्लिक एवं ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा को दी।
सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार दोनों वांटेड चंदन एवं विक्की ने कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी है। माना जा रहा है कि अब विवेका पहलवान पर भी कार्रवाई हो सकती है और दोनों की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े राज खुल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *