यूनियन बैंक बोर्ड ने खुद में आंध्रा और कॉरपोरेशन बैंक के विलय को दी मंजूरी

0

30 अगस्त को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों के विलय की घोषणा की थी, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के दस  बैंकों को मिलाकर चार बड़े बैंक बनाने का निर्णय सरकार ने लिया है।



नई दिल्ली, 09 सितम्बर (हि.स.)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बोर्ड ने आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के खुद में विलय को सोमवार को मंजूरी दे दी। साथ ही बैंक बोर्ड ने मौजूदा वित्त वर्ष में 17,200 करोड़ रुपये की पूंजी डालने की भी मंजूरी दे दी है।

शेयर बाजार को बैंक की ओर से दी गई जानकारी से ज्ञात हुआ है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 30 अगस्त को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों के विलय की घोषणा की थी, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के दस  बैंकों को मिलाकर चार बड़े बैंक बनाने का निर्णय सरकार ने लिया है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि इसमें से 13 हजार करोड़ रुपये इक्विटी पूंजी  के जरिए और 4,200 करोड़ रुपये अतिरिक्त टियर-1 तथा टियर-दो बांडों के जरिए डाले जाएंगे। इसके अलावा बैंक ने बताया कि उसके बोर्ड ने सरकार को तरजीही आवंटन के जरिए इक्विटी शेयर भी जारी कर 13 हजार करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की मंजूरी दी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *