इसरो प्रमुख का कोई ट्विटर एकाउंट नहीं

0

इसरो ने एक बयान में कहा है कि सोशल मीडिया पर इसरो प्रमुख के नाम से कई एकाउंट चल रहे हैं। इसमें से कोई भी इसरो प्रमुख का नहीं है।



बेंगलुरु/नई दिल्ली, 09 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्पष्ट किया है कि इसरो प्रमुख का के. शिवन का कोई ट्विटर एकाउंट नहीं है।

इसरो ने एक बयान में कहा है कि सोशल मीडिया पर इसरो प्रमुख के नाम से कई एकाउंट चल रहे हैं। इसमें से कोई भी इसरो प्रमुख का नहीं है।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 मिशन के दौरान के. शिवन के नाम से ट्विटर पर कई एकाउंट सक्रिय रहे। इनमें मिशन के बारे में  बहुत-सी टिप्पणियां थीं। कुछ ट्वीट आधिकारिक सूचनाओं पर आधारित थे। इस कारण लोगों के लिए यह तय कर पाना मुश्किल था कि यह एकाउंट सही है या गलत।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *