पाकिस्तान से आए 23 हिंदुओं को मिली भारतीय नागरिकता

0

ये सभी 23 हिंदू महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती और कोल्हापुर में कई वर्षों से रह रहे थे। इन लोगों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था।



मुंबई, 09 सितम्बर (हि.स.)। वर्षों पहले पाकिस्तान से आए 23 हिंदुओं को महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय परिसर में सोमवार को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया। ये सभी 23 हिंदू महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती और कोल्हापुर में कई वर्षों से रह रहे थे। इन लोगों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था।
गृह राज्य मंत्री डॉ. रणजीत पाटील और गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने इन सभी 23 पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र सौंपा। केसरकर ने कहा कि इन सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता देते हुए उन्हें हर्ष हो रहा है। ये सभी लोग बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थे। इन लोगों का भारत के प्रति प्रेम पूर्ववत कायम है। इसी वजह से ये लोग वापस भारत आ गए और महाराष्ट्र में रह रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *