अक्षय-करीना की ‘गुड न्यूज’ इस दिन होगी रिलीज…

0

फिल्म में शादीशुदा कपल की कहानी हैं,जो फैमिली प्लानिंग कर रहे होते हैं। 



फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और करीना कपूर अभिनीत फिल्म ‘गुड न्यूज’ काफी समय से सुर्ख़ियों में हैं। इस फिल्म में अक्षय और करीना के अलावा दिलजीत दोसांज और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहें हैं। फिल्म में शादीशुदा कपल की कहानी हैं,जो फैमिली प्लानिंग कर रहे होते हैं।  यह एक कॉमिक ड्रामा फिल्म हैं। उल्लेखनीय हैं कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं,लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ था। वहीं अब  फिल्म के प्रोड्यूसर करण जोहर ने ट्विटर के जरिये अक्षय कुमार के जन्मदिन पर फिल्म ‘गुड न्यूज’ की रिलीज डेट की घोषणा की है। करण ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि यह फिल्म इस साल क्रिसमस के अवसर पर 27 दिसंबर को रिलीज होगी।
उल्लेखनीय हैं कि यह फिल्म पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी। बाद में इसकी तारीख बढ़ा कर सितम्बर में कर दी गई थी। लेकिन अब करण जौहर के ट्वीट के बाद फिल्म ‘गुड न्यूज ‘ की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया हैं। अक्षय और करीना आखिरी बार फिल्म ‘गब्बर’ में साथ नजर आएं थे। इस फिल्म में करीना मेहमान कलाकार की भूमिका में थी। इससे पहले दोनों  अजनबी, टशन, ऐतराज जैसी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। परदे पर दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती हैं। दर्शकों को उनकी आगामी फिल्म’ गुड न्यूज’ का बेसब्री से इंतजार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *