कांग्रेस ने अंशुल कुमार और शर्मिष्ठा मुखर्जी को नियुक्त किया राष्ट्रीय प्रवक्ता

0

अंशुल कुमार पूर्व उप प्रधानमंत्री व दलित नेता बाबू जगजीवन राम के पेाते और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे हैं।



नई दिल्ली, 09 सितम्बर (हि.स.)। कांग्रेस ने सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रवक्ताओं अंशुल कुमार और शर्मिष्ठा मुखर्जी की नियुक्ति की है।

सोमवार को कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक प्रेसविज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा अंशुल मीरा कुमार और शर्मिष्ठा मुखर्जी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्ति करने को मंजूरी प्रदान की गई है। इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोनिया गांधी और सुरजेवाला को धन्यवाद दिया है। वह इससे पहले दिल्ली कांग्रेस की प्रवक्ता थीं।

अंशुल कुमार पूर्व उप प्रधानमंत्री व दलित नेता बाबू जगजीवन राम के पेाते और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *