जापान : फक्साई तूफान के कारण नौ लाख से अधिक घरों में बिजली काटी गई

0

तूफान के कारण सुबह के आवागमन को बधित करते हुए 130 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है और रेलवे लाइन को घंटों तक बंद रखा गया।



टोक्यो, 09 सितम्बर (हि.स.)। जापान में फक्साई तूफान के कारण 900000 (नौ लाख) से अधिक घरों की बिजली काट दी गई है। 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह तूफान बढ़ रहा है। यह जापान में पिछले एक दशक का सबसे मजबूत तूफान है।

तूफान के कारण सुबह के आवागमन को बधित करते हुए 130 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है और रेलवे लाइन को घंटों तक बंद रखा गया। जापान के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के मुताबिक टोक्यो के 910000 घरों में बिजली काट दी गई है। कनागवा में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है और लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की  सलाह दी गई है। तूफान आने के बाद कनागवा, शिजुओका और टोक्यो में रह रहे 390000 लोगों को इलाके को खाली करने की गैर-अनिवार्य चेतावनी जारी की गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *