डोरियन चक्रवात से प्रभावित बाहामास को भारत देगा 10 लाख डॉलर की सहायता

0

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने रविवार को कहा कि आपदा की इस घड़ी में भारत मित्र देश बाहामास के लोगों के साथ है। उन्होंने चक्रवात से हुई जानमाल की क्षति पर दुख व्यक्त किया।



नई दिल्ली, 08 सितम्बर (हि.स.) । भारत ने डोरियन चक्रवात से प्रभावित कैरेबियन देश बाहामास को आपदा राहत के रूप में 10 लाख डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने रविवार को कहा कि आपदा की इस घड़ी में भारत मित्र देश बाहामास के लोगों के साथ है। उन्होंने चक्रवात से हुई जानमाल की क्षति पर दुख व्यक्त किया।

केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी चक्रवात से हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल कानून मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए वह कुछ वर्ष पूर्व बाहामास गए थे। मैत्रीपूर्ण व्यवहार वाले लोगों के इस सुंदर देश में हुए नुकसान से उन्हें दुख हुआ है। इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में भारत उनके साथ है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *