जदयू ने बदला पोस्टर , विपक्ष को दिया जवाब

0

जदयू ने अब नया नारा दिया- “क्यूं करें विचार जब है ही नीतीश कुमार”। इससे पहले जदयू ने स्लोगन दिया था “क्यूं करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार”।



पटना, 08 सितम्बर (हि.स.)। जैसे-जैसे  विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, बिहार की राजनीति गर्म होती जा रही है।  राजनीति अब  पोस्टर को लेकर हो रही है। जदयू के एक पोस्टर पर लिखे नारे  पर विपक्ष के हंगामे के बाद जदयू ने उसे  बदल दिया है। जदयू ने अब नया नारा दिया- “क्यूं करें विचार जब है ही नीतीश कुमार”। इससे पहले जदयू ने स्लोगन दिया था “क्यूं करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार”। जदयू के इसे नारे के पर राजद ने आवाज बुलंद करते हुए कहा था कि पोस्टर से लगता है कि नीतीश कुमार को उनके ही अपने आदमी पंसद नहीं कर रहे हैं । नारे से लगता है जदयू नेता मजबूरी में नीतीश कुमार को स्वीकार कर रहे हैं । विपक्ष के हंगामे के बाद जदयू ने अपना नारा बदल दिया और लिखा “क्यूं करें विचार जब है ही नीतीश कुमार”।
इससे पूर्व राजद ने जदयू के “क्यूं करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार” के नारे का जवाब एक पोस्टर जारी कर  दिया जिसमें  लिखा है—”क्यों न करें विचार, बिहार जो है बीमार”। विधानसभा चुनाव के लिए राजद का नारा है- “कर लिया है विचार, हमें चाहिए तेजस्वी सरकार।”

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *