रिलीज हुआ ‘द जोया फैक्टर’ का रोमांटिक सॉन्ग ‘काश..’

0

इस गाने के बोल है ‘एक रेत का सहरा हूं मैं, बारिश की फिजा है तू…तू अगर काश समझ पाए’।



सोनम कपूर और दुलकेर सलमान अभिनीत फिल्म ‘द जोया फैक्टर ‘ का नया गाना रिलीज हो गया है। यह एक रोमांटिक सॉन्ग है। इस गाने के बोल है ‘एक रेत का सहरा हूं मैं, बारिश की फिजा है तू…तू अगर काश समझ पाए’। इस गाने के बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं इस गाने को अरिजीत सिंह और अलिशा मेंडोंसा ने गया है। ‘काश’ गाने में सोनम कपूर और दुलकेर सलमान रोमांस करते नजर आ रहे है।
सोशल मीडिया पर यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है। वही ‘द जोया फैक्टर’ के जरिए सोनम और दुलकेर पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। यह फिल्म एक विज्ञापन एजेंट की असामान्य कहानी है। फिल्म में सोनम जोया का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में जोया को उनके पिता क्रिकेट के लिए लकी मानते हैं। एक दिन जोया को इंड‍ियन क्र‍िकेट टीम की जर्सी शूट का प्रोजेक्ट मिलता है। इस दौरान जोया की मुलाकात क्र‍िकेट टीम के कप्तान (दुलकेर सलमान) से होती है। जोया के क्रिकेट के लिए लकी चार्म होने की स्टोरी सबको पता चलती है और उसे सब क्र‍िकेट की देवी बना देते हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। यह फिल्म आगामी 20 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *