जम्मू कश्मीर : सोपोर में आतंकियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मारी गोली

0

चारों घायलों की हालत गंभीर, हमलावरों की धरपकड़ के लिए काम्बिंग जारी



बारामुला ,7 सितम्बर (हि.स.)। बारामुला जिले के सोपोर अंतर्गत डंगरपोरा क्षेत्र में शनिवार को ने हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों में एक बच्ची भी शामिल है।

शनिवार सुबह जिले के सोपोर के अंतर्गत डंगरपोरा क्षेत्र में स्थित एक घर में आतंकी घुस आए और अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में एक बच्ची उस्मा जान सहित चार लोग घायल हो गए। हमला कर आतंकी मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हमले की सूचना प्राप्त होते ही सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
कश्मीर जोन के एक पुलिस अधिकारी ने भी इस वारदात की पुष्टि की और कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है।
इससे पहले बुधवार को आतंकियों ने सोपोर में ही एक श्रमिक सफी आलम को गोलियों से छलनी कर दिया था। हालांकि वह घर की महिलाओं द्वारा विरोध के कारण बच गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया था। सफी आलम का श्रीनगर अस्पताल में उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *