गाजियाबाद : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

0

पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपितों ने पुलिस पार्टी फायरिंग करते हुए भागने लगे।



गाजियाबाद, 07 सितंबर (हि.स.)। विजय नगर पुलिस ने शुक्रवार देररात काशीराम हिंडन पुल पुस्ता रोड के पास से हुई मुठभेड़ में 25 हजार का एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक बाइक , एक तमंचा 315 बोर मय दो खोखा, दो जिन्दा कारतूस बरामद की गई है।
एसपी सिटी श्लोक कुमार के मुताबिक विजय नगर पुलिस शुक्रवार देर रात काशीराम हिंडन पुल पुस्ता रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए।
पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपितों ने पुलिस पार्टी फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से बदमाश सुहेल उर्फ आशु पुत्र अनीस अहमद निवासी डी-1418 गली नं.13 थाना गोविंदपुरी, दिल्ली घायल हो गया। जबकि उसकी साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। इस दौरान पुुलिस हेड कॉन्स्टेबल अरुण कुमार भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना विजयनगर के लूट के एक मामले में 25 हजार रुपये का इनाम अपराधी था। वह थाना विजयनगर पुलिस मुठभेड़ में भी वांछित अपराधी है। आरोपित के कब्जे से एक बाइक बरामद हुई है। उसके विरुद्ध लूट/चोरी एवं पुलिस मुठभेड़ के एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *