विवेका पहलवान व उनके गुर्गे के घर पुलिस ने की छापेमारी

0

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व विवेका पहलवान के घर से दो एके-47 लहराने का वीडियो वायरल हुआ था,जिसमें विक्की,चन्दन और कर्मवीर दिखाई दे रहे थे।



बाढ़,6 सितम्बर (हि.स.)। दो एके- 47 विवेका पहलवान के घर में लहराये जाने के मामले में विवेका पहलवान के कचहरी एरिया स्थित घर और उनके दो गुर्गे चंदन तथा विक्की के फुलेलेपुर गांव में स्थित घर में शुक्रवार को बाढ़ पुलिस ने सघन छापेमारी की। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी में कुछ भी बरामद नहीं होने की सूचना है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस बैरंग वापस लौट गयी।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व विवेका पहलवान के घर से दो एके-47 लहराने का वीडियो वायरल हुआ था,जिसमें विक्की,चन्दन और कर्मवीर दिखाई दे रहे थे। ये तीनों विवेका पहलवान के रिश्तेदार बताये जाते हैं। विवेका पहलवान के घर में उनके गुर्गे की ओर से दो एके- 47 लहराये जाने को लेकर अंनत सिंह समर्थकों की ओर से सरकार एवं पुलिस पर विवेका पहलवान को बचाये जाने का लगातार आरोप लगाया जा रहा है और विधायक अनंत सिंह के घर में एके- 47 रखकर अंनत सिंह को फंसाये जाने का आरोप खुद अंनत सिंह तथा उनके समर्थकों लगा रहे है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस किसी को भी नही छोड़ेगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *