पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

0

जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश दिलबर उर्फ जावेद घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया,  जिसकी तलाश की जा रही है।



गाजियाबाद, 06 सितम्बर (हि.स.)। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

एसपी देहात नीरज जादौन ने शुक्रवार सुबह बताया कि ट्रोनिका सिटी पुलिस गुरुवार देर रात में सिग्नेचर सिटी यमुना के पुस्ते के पास आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वो भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश दिलबर उर्फ जावेद घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया,  जिसकी तलाश की जा रही है।
नीरज जादौन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में हुई लूट के मामले में वांछित चल रहा था और एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे एक तमंचा, 315 बोर मय एक खोखा, दो कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और छीना हुआ पर्स, 1600 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लूट/चोरी के दर्जनभर मुकदमे पंजीकृत हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *