अल्का लाम्बा की सोनिया गांधी से मुलाकात, जल्द हो सकती हैं कांग्रेस में शामिल

0

अल्का लाम्बा की पिछले एक साल से ज्यादा समय से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से अनबन चल रही है। लाम्बा उनकी कार्यशैली की आलोचक बनी हुई हैं। दिल्ली में लोकसभा की सातों सीट हरने के बाद लाम्बा ने उनके नेतृत्व पर प्रश्न खड़े किए थे।



नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी की विधायक अल्का लाम्बा ने मंगलवार की सुबह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि अल्का जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

अल्का लाम्बा की पिछले एक साल से ज्यादा समय से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से अनबन चल रही है। लाम्बा उनकी कार्यशैली की आलोचक बनी हुई हैं। दिल्ली में लोकसभा की सातों सीट हरने के बाद लाम्बा ने उनके नेतृत्व पर प्रश्न खड़े किए थे। इसके बाद अल्का को केजरीवाल के व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया गया था। इससे पहले अप्रैल में लाम्बा की पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज की ट्वीटर पर बहस हुई थी। उस समय भारद्वाज ने अल्का को पार्टी से इस्तीफा देने की सलाह दी थी।

अल्का पहले भी कह चुकी हैं कि वह आप छोड़ना चाहती हैं। अब अल्का ने अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में वापस होने का फैसला लिया है। 2015 के चुनाव में दिल्ली में आप की लहर में वह चांदनी चौक से विधायक चुनी गई थीं। अब 2020 में दिल्ली में फिर चुनाव होने जा रहे हैं। वह पिछले महीने कह चुकी हैं कि वह इस बार स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *