जानें, किसकी शिकायत पर अमित जोगी हुए गिरफ्तार

0

समीरा पैकरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अमित जोगी ने चुनाव के दौरान दिए गए शपथ पत्र में अपना जन्म वर्ष 1978 में ग्राम सारबहरा गौरेला में होना बताया है। जबकि उनका जन्म वर्ष 1977 है और वे टेक्सास, अमेरिका के टेस्सास स्थित डगलास नामक जगह पर पैदा हुए।



रायपुर, 03 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बुधवार सुबह एक नया मोड़ आ गया। पिछले कई दिनों से जकांछ औक कांग्रेस पार्टी के बीच चल रही जुबानी जंग अमित जोगी की गिरफ्तारी में बदल गई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे और मरवाही सदन से विधायक अमित जोगी को बिलासपुर पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। जोगी की इस गिरफ्तारी से कांग्रेस सरकार ने एक तीर से दो निशाना साधा है।इनकी शिकायत पर अमित जोगी हुए गिरफ्तार
यह गिरफ्तारी जिसकी शिकायत पर हुई है, वह भाजपा नेत्री समीरा पैकरा हैं। दो दिन पहले ही विधायक अमित जोगी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समीरा पैकरा ने बिलासपुर एसपी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया था और एसपी को ज्ञापन दिया था। उन्होंने कहा था कि या तो पुलिस पूर्व विधायक अमित जोगी को गिरफ्तार करें या फिर हमें गिरफ्तार करें। हम गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।क्या है मामला
पूर्व विधायक अमित जोगी के खिलाफ गौरेला थाने में धारा 420 का प्रकरण दर्ज किया गया है। 2013 में मरवाही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रहीं समीरा पैकरा ने यह केस दर्ज कराया था। 2013 विधानसभा चुनाव में उस वक्त कांग्रेस पार्टी के नेता रहे अजीत जोगी ने  अपने बेटे अमित जोगी को मरवाही से पार्टी उम्मीदवार बनाया था। जबकि भाजपा ने समीरा पैकरा को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में अमित जोगी ने भारी वोटों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार समीरा पैकरा को हरा दिया।अमित जोगी विदेशी नागरिक हैं
हार के बाद समीरा पैकरा ने आरोप लगाया कि अमित जोगी विदेशी नागरिक हैं। और उन्होंने अमित के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया। दर्ज एफआईआर के मुताबिक जोगी पर आरोप है कि उन्होंने शपथपत्र में अपना जन्म स्थान गलत बताया था। समीरा पैकरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अमित जोगी ने चुनाव के दौरान दिए गए शपथ पत्र में अपना जन्म वर्ष 1978 में ग्राम सारबहरा गौरेला में होना बताया है। जबकि उनका जन्म वर्ष 1977 है और वे टेक्सास, अमेरिका के टेस्सास स्थित डगलास नामक जगह पर पैदा हुए।

कांग्रेस नेता पर जुबानी हमले के बाद गिरफ्तार
अभी एक दिन पहले ही यानी सोमवार को अमित जोगी ने भाजपा की समीरा पैकरा और कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी पर हमला बोला था। जिसके अगले दिन यानी आज बुधवार सुबह उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अमित ने बयान देते हुए कहा था कि एसपी दफ्तर के सामने धरना देने वाली समीरा पैकरा पर हमला बोलते हुए अमित जोगी ने कहा कि मेरी बुद्धिमान बहन बीजेपी की समीरा पैकरा और उनके छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वकील  सतीश वर्मा को इतनी सी बात समझ में क्यों नहीं आती है कि उन्हें हाई कोर्ट के किसी फैसले को चुनौती देनी है तो सुप्रीम कोर्ट में जाएं। थाने में चीखने चिल्लाने से कुछ नहीं होना। केवल गले में खराश और पेट में दर्द होगा। वहीं कांग्रेस नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी पर हमला करते हुए कहा था कि वे ‘झूठेश’ त्रिवेदी हैं। अमित जोगी ने शैलेष के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें शैलेष ने कहा था कि जोगी मामले से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। यह भाजपा की पूर्व सरकार से जुड़ा मामला है।

गिरफ्तारी पर कांग्रेस का संदेश

भाजपा नेत्री समीरा पैकरा की शिकायत पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अमित जोगी की गिरफ्तारी से यह संदेश देना चाहती है कि कांग्रेस कानून का पालन कर रही है। साथ ही यह भी जतलाना चाहती है कि कांग्रेस पार्टी का जोगी मामले से कोई लेना देना नहीं है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *