दिल्ली के सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही, तीन की मौत

0

मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ और दिल्ली सिविल डिफेंस की टीम पहुंची और राहव व बचाव कार्य शुरू किया।



नई दिल्ली, 03 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार रात चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ और दिल्ली सिविल डिफेंस की टीम पहुंची और राहव व बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक यह इमारत सोमवार रात करीब नौ बजे एक दूसरे मकान पर गिर गई। हादसे के वक्त घर में छह लोग मौजूद थे। बताया जाता है कि जो इमारत गिरी है, वह काफी जर्जर थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में कई इमारत कमजोर हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *