संसद भवन के सुरक्षाकर्मियों ने चाकू के साथ संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा

0

विजय चौक के पास बने संसद भवन के गेट पर सोमवार सुबह सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। इसी बीच वहां पर एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर पहुंचा। गेट के पास ही उसने अपनी बाइक को रोका और नीचे उतरकर हाथ मे चाकू लिए संसद भवन में दाखिल होने का प्रयास करने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आये और उसको गेट पर ही दबोच लिया। 



नई दिल्ली, 02 सितम्बर (हि.स.)। सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह दिनदहाड़े चाकू लेकर संसद भवन के अंदर घुसने की कोशिश की। गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल उससे दिल्ली पुलिस के अलावा स्पेशल सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस ने व्यक्ति के मानसिक रूप से परेशान होने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार विजय चौक के पास बने संसद भवन के गेट पर सोमवार सुबह सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। इसी बीच वहां पर एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर पहुंचा। गेट के पास ही उसने अपनी बाइक को रोका और नीचे उतरकर हाथ मे चाकू लिए संसद भवन में दाखिल होने का प्रयास करने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आये और उसको गेट पर ही दबोच लिया।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति को संसद मार्ग थाना पुलिस को सौंपा गया है। उससे पहले संसद भवन के सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ की और फिर उसे संसद मार्ग पुलिस अपने साथ ले गई। थाने में उससे पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा कि वह संसद में दाखिल होने का प्रयास क्यों कर रहा था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *