भाजपा व संघ पर बयान के बाद मचा बवाल, दिग्विजय ने दी सफाई

0

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मुसलमानों से ज्यादा गैर-मुसलमान आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं। इसके साथ दिग्विजय सिंह ने भाजपा और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेने का भी आरोप लगाया है।



भोपाल, 01 सितम्बर (हि.स.)। अक्सर अपने विवादितों बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मुसलमानों से ज्यादा गैर-मुसलमान आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं। इसके साथ दिग्विजय सिंह ने भाजपा और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेने का भी आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह के इस बयान की भाजपा ने आलोचना की है। बयान पर मचे बवाल के बाद दिग्विजय ने अब सफाई दी है।
अपनी टिप्पणी पर घिरने के बाद दिग्विजय सिंह ने अपनी सफाई कहा कि उन्होंने यह दावा क्यों किया है। दिग्विजय ने रविवार सुबह ट्वीट कर लिखा ‘कुछ चैनल चला रहे हैं कि मैंने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि वे आईएसआई से पैसा ले कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। यह पूरी तरह से ग़लत है। बजरंग दल व भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारी द्वारा आईएसआई से पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए मप्र पुलिस ने पकड़ा है। मैंने यह आरोप लगाया है जिस पर मैं आज भी क़ायम हूं। चैनल वाले ये सवाल भाजपा से क्यों नहीं पूछते। यह पहला मौका नहीं है, जब दिग्विजय सिंह ने कोई विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी वो अपने इस तरह के बयान को लेकर विवाद का सामना करते रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *