राजकुमार और नुसरत की फिल्म ‘तुर्रमखान’ अगले साल 31 जनवरी को होगी रिलीज

0

फिल्म ‘तुर्रमखान’ का निर्देशन हंसल मेहता करेंगे।  फिल्म ‘तुर्रमखान’ अगले साल 31 जनवरी को रिलीज होगी।



राजकुमार राव और नुसरत भरुचा बहुत जल्द फिल्म ‘तुर्रमखान’ में दिखाई देंगे। फिल्म ‘तुर्रमखान’ का निर्देशन हंसल मेहता करेंगे।  फिल्म ‘तुर्रमखान’ अगले साल 31 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया। इस फोटो में राजकुमार राव और नुसरत भरुचा के साथ फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता नजर आ रहे हैं। तरण ने ट्वीट किया- ‘फिल्म ‘तुर्रमखान’ की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। फिल्म ‘तुर्रमखान’ 31 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तुर्रमखान’ में राजकुमार राव और नुसरत भरुचा की जोड़ी होगी। एडीएफ फिल्म्स और लव फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म को टी-सीरिज प्रस्तुत करेगा।
फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता ने ट्विटर पर राजकुमार राव और नुसरत भरुचा के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। हंसल ने शनिवार को ट्वीट किया- ‘खास लोग, एक खास फिल्म और एक खास दिन। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं राजकुमार राव। स्पेशल सरप्राइज, ‘तुर्रमखान’ हमारी अगली फिल्म एक साथ। फिल्म ‘तुर्रमखान’  31 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी। इसमें नुसरत भरुचा भी नजर आएगी।
‘तुर्रमखान’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन हंसल मेहता कर रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव, नुसरत भरुचा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर पर आधारित होगी। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग मिलकर कर रहे हैं। फिल्म ‘स्त्री’, ‘बरेली की बर्फी’ जैसी फिल्मों में कॉमेडी के बाद राजकुमार राव फिल्म ‘तुर्रमखान’ में कॉमेडी करते दिखाई देंगे। इससे पहले 2010 में आई फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में राजकुमार राव और नुसरत भरुचा एक साथ दिखाई दिए थे। राजकुमार आखिरी बार कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ में नजर आए थे। नुसरत भरुचा की पिछली फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ हिट फिल्म रही थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *