फिल्म ‘वॉर’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक एक्शन और ग्लैमर का है भरपूर तड़का .

0

ट्रेलर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वहीं वाणी कपूर का बोल्ड अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।



फिल्म ‘वॉर’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। फिल्म में खतरनाक एक्शन, ग्लैमर और रोमांस देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर एक्शन और एडवेंचर से भरपूर है। ट्रेलर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वहीं वाणी कपूर का बोल्ड अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। ट्रेलर की शुरुआत एक्शन सीन से होती है। ऋतिक प्लेन के ऊपर बैठे दिखाए देते हैं। टाइगर श्रॉफ फिल्म में कबीर बने ऋतिक रोशन को पकड़ने के लिए आते हैं। दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन सीन फिल्माएं गए हैं। ट्रेलर में ऋतिक कहते नजर आते हैं कि खालिद (टाइगर) कभी मेरा स्टूडेंट हुआ करता था अब शायद उसे लगता है अपने टीचर से आगे निकल गया है। हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में यह फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘वॉर’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में जहां ऋतिक उस्ताद तो वहीं टाइगर शागिर्द के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘वॉर’ का ट्रेलर काफी दिलचस्प है।
ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर फिल्म ‘वॉर’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, ‘जब इस युद्ध को जीत लिया जाता है तो आपको अपनी टीम को सांत्वना देने की आवश्यकता होगी।’
टाइगर श्रॉफ ने फिल्म वॉर का ट्रेलर शेयर कर ट्वीट किया- ‘आपकी हार की उलटी गिनती शुरू हो गई है, ऋतिक रोशन ! टीम टाइगर हमारी जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार है?’
यशराज फिल्म्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया। कैप्शन में लिखा कि-‘इस वॉर के दो पक्ष हैं ! टीम ऋतिक या टीम टाइगर, आप किस पक्ष में हैं ?
वाणी ने भी फिल्म का ट्रेलर शेयर कर लिखा- ‘क्या आप इसके लिए तैयार हैं #WAR?’
ऋतिक और टाइगर का एक फाइट सीन फिनलैंड में शूट हुआ है। यह बर्फ पर चलती हुई एड्रिनालाइन पम्पिंग कार के साथ फिल्माया गया है। फिनलैंड का यह हिस्सा आर्कटिक सर्कल में आता है। कुछ दिन पहले ही फिल्म ‘वॉर’ का टीजर रिलीज हुआ था। फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होगी। ऋतिक और टाइगर श्रॉफ पहली बार किसी फिल्म वॉर में साथ काम कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *