बर्थडे स्पेशल : नेहा धूपिया मालदीव में मना रही हैं अपना 39वां जन्मदिन

0

नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 19 वर्ष की उम्र में टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘राजधानी’ से की। इसके बाद नेहा लगातार अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ती गई। ‘राजधानी’ के अलावा कई और धारावाहिकों में उन्होंने काम किया है, जिनमें ‘इश्श्श !! कोई है’, ‘मुसाफिर हूं यारों- एक यात्रा’ शो आदि प्रमुख रहे।



बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त,1980 को केरल में हुआ था। नेहा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा आर्मी स्कूल धौलाकुआं से पूरी की। इसके बाद नेहा ने दिल्ली के जीसस एंड मेरी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 19 वर्ष की उम्र में टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘राजधानी’ से की। इसके बाद नेहा लगातार अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ती गई। ‘राजधानी’ के अलावा कई और धारावाहिकों में उन्होंने काम किया है, जिनमें ‘इश्श्श !! कोई है’, ‘मुसाफिर हूं यारों- एक यात्रा’ शो आदि प्रमुख रहे।
नेहा यहीं नहीं रुकी वो अपने करियर को लेकर शुरू से ही सजग थीं। साल 2002 में नेहा ने मिस इण्डिया का खिताब जीता, जिसके बाद नेहा को बॉलीवुड से ऑफर मिलने गए। हालांकि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने सबसे पहले 1994 में आई मलयालम फिल्म ‘मिन्नरम’ में अभिनय करती नजर आईं। नेहा ने 2003 में आई फिल्म ‘कयामत : सिटी अंडर थ्रेट’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद नेहा की कई फिल्में आई। नेहा ने जूली, क्या कूल हैं हम, गरम मसाला, चुप-चुपके आदि फिल्मों में काम किया, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया।
फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ के लिए नेहा को 2018 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही नेहा ने बॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बना ली। नेहा ने फिल्मों के अलावा कई विज्ञापनों और वीडियो में भी अभिनय किया। नेहा टीवी के कई रियलिटी शो में जज की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं। नेहा 10 मई,2018 को अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी के साथ विवाह बंधन मे बंध गई। नेहा और अंगद की एक बेटी भी है। फ़िलहाल नेहा मालदीव में पति और बेटी के साथ अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *