अमेरिकी ओपन : कड़ी टक्कर देने के बाद फेडरर से हारे सुमित नागल

0

नागल भले ही मैच न जीत पाए हो,लेकिन उन्होंने फेडरर को कड़ी टक्कर दी और पहला सेट जीतने में कामयाब भी रहे लेकिन इसके बाद फेडरर ने वापसी करते हुए नागल को कोई मौका नही दिया।



न्यूयाार्क,27 अगस्त (हि.स.)। भारतीय युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को  साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह नागल का पहला ग्रैंड स्लैम मैच था।
नागल भले ही मैच न जीत पाए हो,लेकिन उन्होंने फेडरर को कड़ी टक्कर दी और पहला सेट जीतने में कामयाब भी रहे लेकिन इसके बाद फेडरर ने वापसी करते हुए नागल को कोई मौका नही दिया।
विश्व में 190वें नंबर के नागल ने बेहतरीन शुरुआत की और दिग्गज फेडरर को पहले सेट में हरा दिया लेकिन रिकार्ड 20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ने शानदार वापसी करते हुए नागल को 4-6,6-1,6-2,6-4 से हरा दिया।
बता दें कि नागल ने क्वालीफाईंग राउंड में तीन मैच जीतकर मुख्य ड्रा में जगह बनायी थी। सुमित ने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया और पुरुषों की रैंकिंग में पहली बार टॉप-200 में एंट्री करने में कामयाबी हासिल की। इस समय वह 190वें स्‍थान पर हैं। मैच के बाद फेडरर ने कहा, ‘कठिन और चुनौती पूर्ण मैच था।
नागल ने अच्छे फोरहैंड्स दिखाए। वे अच्छे खिलाड़ी हैं। उनकी अच्छी तकनीक है। इस मुकाबले में पहला सेट हारने के बाद फेडरर ने मैच में वापसी की। उन्होंने दूसरा सेट 6-1 और तीसरा सेट 6-2 से जीत लिया। चौथे सेट में नागल ने वापसी की। वे एक समय 4-4 से फेडरर के बराबर थे, लेकिन स्विस खिलाड़ी ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए नागल को 6-4 से हरा दिया। सुमित ने ब्राजील के जोआओ मेनेजेस को 5-7, 6-4, 6-3 से हराकर मुख्य दौर के लिए क्वालिफाई किया था।
इससे पहले सोमवार देर रात भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें वर्ल्ड नंबर-5 रूस के दानिल मेदवेदेव ने 6-4, 6-1, 6-2 से हराया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *