बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बाढ़ अदालत ने भेजा जेल

0

अदालत ने पुलिस हिरासत में देने से किया इनकार



पटना, 25 अगस्त (हि.स.)। बाढ़ की अदालत ने रविवार को पुलिस को तगड़ा झटका देते हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 30 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया। पुलिस ने अदालत से अनंत सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में देने का अनुरोध किया था जिसे अदालत ने ठुकरा दिया।

दिल्ली की साकेत अदालत में अनंत सिंह ने शुक्रवार को सरेंडर किया था जहां से रविवार की सुबह हवाई जहाज से उन्हें बाढ़ की अदालत में पेश करने के लिए पुलिस ने पटना लाया गया। पटना हवाई अड्डे पर और बाढ़ अदालत में प्रशासन ने सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की थी। बाढ़ कोर्ट परिसर के बाहर अनंत समर्थकों का हुजूम उमड़ा था। पुलिस ने अनंत सिंह को हिरासत में देने का अदालत से हर संभव अनुरोध किया मगर जज ने हिरासत में देने से इनकार कर दिया। अनंत सिंह कहना है कि हमें बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने मैं सरेंडर करता तो वह हमें अवैध हथियार देकर फंसा देती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *