बिहार : बाढ़ कोर्ट में पेश किए गए अनंत सिंह

0

दिल्ली से बड़े ही गोपनीय तरीके से पुलिस अनंत सिंह को पटना लाई और सुबह दस बजे अदालत में पेश कर दिया।



पटना, 25 अगस्त (हि.स.)। बाढ़ कोर्ट में रविवार सुबह बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान बाढ़ की एसपी लिपि सिंह भी मौजूद हैं। अनंत सिंह ने बिहार पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए शुक्रवार को नई दिल्ली के साकेत कोर्ट में समर्पण कर दिया था।
बाढ़ के लदमा स्थित उनके घर से एके 47, ग्रेनेड और गोलियां बरामद हुई थीं। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में देते हुए सोमवार तक अनंत सिंह को बाढ़ कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। सिंह को लाने के लिए बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह खुद दिल्ली गई हुई थीं। बाढ़ कोर्ट के बाहर इस समय अनंत समर्थकों की काफी भीड़ है। वहां बाजार बंद हैं। अदालत में इस वक्त कानूनी प्रक्रिया चल रही है। दिल्ली से बड़े ही गोपनीय तरीके से पुलिस अनंत सिंह को पटना लाई और सुबह दस बजे अदालत में पेश कर दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *