सोशल मीडिया पर वायरल हुए शिल्पा शिंदे के इस बयान से बढ़ा विवाद…

0

इस वीडियो के माध्यम से शिल्पा मीका के समर्थन में बोलती नजर आ रही है। बता दे कि हाल ही में कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गए थे।



टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के माध्यम से शिल्पा मीका के समर्थन में बोलती नजर आ रही है। बता दे कि हाल ही में कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गए थे। जिसके बाद दोनों देशों ने एक दूसरे देश के कलाकारों पर बैन लगा दिया था। ऐसे में मीका सिंह द्वारा पाकिस्तान में परफॉर्मेंस देने पर मीका का भारत में प्रसंशकों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा था। साथ ही मीका पर ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉई ने बैन लगा दिया था। हालांकि मीका के माफी मांगने के बाद उनपर लगा बैन हटा लिया गया। लेकिन अब बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसको लेकर उनके फैन्स काफी भड़क गए है।
इस वीडियो में शिल्पा कहती है कि अगर मेरा देश मुझे वीजा देता है और उनका देश मेरा स्वागत करता है तो मै पाकिस्तान जाकर जरूर परफॉर्म करूंगी। मै एक कलाकार हूँ और यह मेरा हक है। इसके लिए मुझे कोई रोक नहीं सकता। मीका पाजी से जबरजस्ती सॉरी बुलवाया गया है जो गलत है। शिल्पा ने कहा मीका सिंह पर बैन लगाने वाली फेडरेशन जो है, उसके जैसे 50 तरह के फेडरेशन बने हुए हैं।  सभी को पैसे खाने हैं। मेरे पाकिस्तान में ऐसे बहुत से फैन है जिन्होंने मुझे बिग बॉस 11 जीतने में मदद की है। एक कलाकार होने के नाते पाकिस्तान जाकर परफॉर्म करना पड़े तो मै करूंगी। ‘ शिल्पा के इस बयान के बाद उनके प्रशंसक उनकी आलोचना कर रहे है। शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विनर रह चुकी है। शिल्पा टेलीविजन के फेमस सीरियल भाभी जी घर पर है’ में भी नजर आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *