फिर सुर्खियों में ‘नच बलिये-9’ की ये जोड़ी

0

शो में इस जोड़ी की नोंक-झोक जहां दर्शकों को इंटरटेन कर रही थी, वहीं इस जोड़ी के बीच की नोंक झोंक अब तकरार में बदल चुकी है।



स्टार प्लस के रियलिटी शो नच बलिये-9 में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शो में एक्स कपल रह चुके मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी हर एपिसोड में अपने दमदार परफॉरमेंस से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश कर रही है। लेकिन नच बलिये के शुरूआती एपिसोड से ही इस जोड़ी को लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हो रही है। शो में इस जोड़ी की नोंक-झोक जहां दर्शकों को इंटरटेन कर रही थी, वहीं इस जोड़ी के बीच की नोंक झोंक अब तकरार में बदल चुकी है।
शो के दौरान मधुरिमा और विशाल अक्सर लड़ते-झगड़ते हुए नजर ही आते है। कहा जा सकता है कि जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है दोनों के बीच तनाव भी बढ़ रहे है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते दिनों रिहर्सल के दौरान दोनों में बहस बहुत बढ़ गई। जिसके बाद मधुरिमा ने गुस्से में विशाल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद विशाल ने शो बीच में छोड़ने की धमकी दी है। आने वाले एपिसोड में में मधुरिमा की मां इस शो में शिरकत करेगी। शो में वह विशाल से पूछेगी कि विशाल आप इतने क्यों बदल गए हो? आप लड़ो नोक-झोंक करो, लेकिन नोक झोंक में ये गरिमा होनी चाहिए की सामने वाले को बुरा ना लगे। मधुरिमा की मां ने कहा की आप सेलिब्रेटी हो और अगर आप ऐसा बिहेव करोगे तो कोई क्या सीखेगा। साथ ही उन्होंने विशाल को सीख देते हुए औरतों की इज्जत करने कि भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरुरी है। इसके बाद मधुरिमा और उनकी मां रोती हुई नजर आती है। लेकिन विशाल चुपचाप खड़े रहते है। फिलहाल इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि अब तक मधुरिमा और विशाल की इस तकरार की वजह साफ नहीं हो पाई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा की शो में अब आगे क्या होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *