पेरिस में जन्माष्टमी की धूम, इस्कॉन मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

0

पेरिस में भक्तों ने केक काटकर भगवान का जन्मदिन बनाया, साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगनाव कृष्ण और राधा की प्रतिमाओं को स्नान कराया।



पेरिस, 24 अगस्त (हि.स.)। पेरिस में शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालु काफी संख्या में उमड़े हैं।

पेरिस में भक्तों ने केक काटकर भगवान का जन्मदिन बनाया, साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगनाव कृष्ण और राधा की प्रतिमाओं को स्नान कराया। विभिन्न राष्ट्रीयता के लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।

मंदिर के पुजारी रामभद्र दास ने बताया कि इस्कॉन में सबका स्वागत है और यहां कोई भेदभाव नहीं किया जाता। विभिन्न देशों जैसे कि फ्रांस और मॉरिशस से लोग यहां आते हैं और पर्व मनाते हैं। यहां भारत के कई राज्यों का प्रतिनिधित्व भी होता है।

फ्रेंच थियेटर ने इस दौरान भगवान कृष्ण के जीनव से जुड़ी कहानियों को केन्द्र कर एक नाटक का मंचन किया। अल्जीरिया से आए भक्त गौरव दास ने अल्जीरियाई गाना गाया। इस दौरान भारतीय मूल के लोगों ने भी भजन गाए। वहीं भारतीय मूल की एक महिला नीलम रानी ने कहा कि पेरिस में जन्माष्टमी मनाना वृंदावन में मनाने जैसा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *